Sports
नौलागढ़ हाई स्कूल में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
नौलागढ़ हाई स्कूल में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह । नौला,बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड अंतर्गत नौलागढ़ गाँव स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित 8 दिवसीय पंचायत स्तरीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का बीते रात्रि भव्य उद्घाटन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी और खेल प्रेमियों की भारी भीड़ के बीच शुरू हुए इस टूर्नामेंट ने पूरे इलाके में उत्साह का माहौल बना दिया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत राज नौलागढ़ की जनप्रतिनिधि श्रीमती रिचा देवी शामिल हुईं। वहीं कार्यक्रम में वीरपुर थाना प्रभारी राजू रंजन कुमार एवं नौलागढ़ पिकेट थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह की विशेष उपस्थिति रही। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में क्रिकेट के प्रति गजब का जुनून और ऊर्जा देखने को मिली। देर रात तक दर्शकों की भारी भीड़ मैदान में डटी रही और तालियों की गूंज से पूरा वातावरण खेलमय बना रहा। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, एकता और सकारात्मक सोच की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं और युवाओं को नशा एवं गलत रास्तों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस शानदार आयोजन के लिए आयोजक सुभाष सहनी को अतिथियों एवं ग्रामीणों ने बधाई दी। लोगों ने कहा कि पंचायत स्तर पर इस तरह का भव्य नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट युवाओं के लिए प्रेरणादायक पहल है। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आयोजन समिति ने खेल प्रेमियों से पूरे 8 दिनों तक टूर्नामेंट का आनंद लेने की अपील