कपिलवस्तु थाना क्षेत्र में स्थित गांव महादेवा कुर्मी में यादव परिवार की नाबालिग पुत्री के साथ दुराचार कर वीडियो बनाया गया और उसी वीडियो को आधार बनाकर इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देने के बहाने छः महीने तक लगातार कई युवकों द्वारा घिनौना कृत्य किया गया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हो चुका है। विश्व पिछड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ० तेजस यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
← सभी खबरें देखें