Politics
पप्पू यादव पर हुए हमले की घटना की विश्व पिछड़ा परिषद ने की निंदा, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तेजस यादव ने जताया समर्थन।
पप्पू यादव पर हुए हमले की घटना की विश्व पिछड़ा परिषद ने की निंदा, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तेजस यादव ने जताया समर्थन। पटना/नई दिल्ली। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर हाल ही में हुए हमले की घटना की विश्व पिछड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तेजस यादव ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्ति पर इस प्रकार का हमला लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और इसकी निष्पक्ष एवं गहन जांच होनी चाहिए। डॉ. तेजस यादव ने कहा कि यदि घटना के पीछे किसी प्रकार की साजिश है तो उसकी सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा और डर का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने पप्पू यादव के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों को ऐसी घटनाओं की निंदा करनी चाहिए तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। गौरतलब है कि हाल ही में सांसद पप्पू यादव के दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान हंगामे की घटना सामने आई थी। मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल जारी है।