Politics
चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, पुतला दहन
आरपी यादव/ब्यूरो/तेजसबिंदु
07 Oct 2026
1.2K Views
चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, पुतला दहन
वीरपुर/बेगूसराय। इंडिया गठबंधन के प्रदेश संयोजक तेजस्वी यादव के आह्वान पर बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को बीरपुर प्रखंड मुख्यालय में इंडिया गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान तीनों के प्रतीकात्मक पुतले का दहन कर विरोध जताया गया।
प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस, भाकपा (CPI) सहित इंडिया गठबंधन के अन्य दलों के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
कार्यक्रम में राजद के प्रखंड अध्यक्ष मो. अफरोज आलम, जिला महासचिव अर्जुन यादव, प्रखंड प्रधान महासचिव सूरज यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुल्ताना बेगम, विपिन कुमार पासवान , मुकेश, युवा अध्यक्ष अभिनव गुप्ता, प्रेमचंद्र यादव, राम कृपाल सिंह , राम प्रताप महतो, रामचंद्र महतो, देवेंद्र ठाकुर, अकलू यादव रामेश्वर ठाकुर, आरजू, बाबूलाल, मो. साहब शब्बान, फुरकान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं CPI की ओर से जयजयराम सिंह , कमाल, मोहम्मद अख्तर अंचल मंत्री रामप्रवेश सिंह ,उमा चौधरी ,उमेश दास समेत अन्य कार्यकर्ता तथा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार, धर्मराज सहनी, ऋषभ सिंह ,सरपंच संजीव सिंह डॉ गीता प्रसाद रूपेश कुमार अमित कुमार नूरानी ,असरफ सहित अन्य नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष अफरोज आलम ने किया, जबकि सुबोध पासवान वीरपुर उपप्रमुख समेत गठबंधन के कई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।
इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर उठ रहे सवालों पर सरकार और चुनाव आयोग को जनता के सामने स्पष्ट जवाब देना चाहिए।