Politics
बरौनी के पिपरा देवास पंचायत में “सबका सम्मान, जीवन आसान” सहयोग शिविर का शुभारंभ, मौके पर ही सुनी गईं जनसमस्याएँ
आरपी यादव ~ बिहार ब्यूरो तेजसबिंदु न्यूज
19 May 2026
1.2K Views
बरौनी के पिपरा देवास पंचायत में “सबका सम्मान, जीवन आसान” सहयोग शिविर का शुभारंभ, मौके पर ही सुनी गईं जनसमस्याएँ
बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड अंतर्गत पिपरा देवास पंचायत में “सबका सम्मान, जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत आयोजित सहयोग शिविर का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर माननीय सहकारिता मंत्री एवं बेगूसराय प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव, जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री, तेघड़ा के माननीय विधायक रजनीश कुमार, पुलिस अधीक्षक बेगूसराय मनीष तथा पंचायत के माननीय मुखिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को प्रशासनिक स्तर पर सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों की शिकायतें दर्ज की गईं तथा कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कराया गया।
शिविर में पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। साथ ही जॉब कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी सेवाएँ भी प्रदान की गईं, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर कई आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिल सका।
ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद एवं समाधान का प्रभावी माध्यम बताया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और अपनी समस्याएँ खुलकर रखने की अपील भी की।