Politics
बेगूसराय के नौला पंचायत में 28 जून को होगा ‘पंचायत विकास दिवस’, ग्राम विकास की योजनाओं पर बनेगी रणनीति ।
बेगूसराय के नौला पंचायत में 28 जून को होगा ‘पंचायत विकास दिवस’, ग्राम विकास की योजनाओं पर बनेगी रणनीति । SDGs, e-Gram Swaraj, पंचायत योजनाओं की समीक्षा, ‘मन की बात’ का सामूहिक प्रसारण और राजस्व बढ़ाने पर होगी चर्चा। बेगूसराय, वीरपुर। बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज, नौला में 28 जून 2026 (माह के अंतिम रविवार) को ‘पंचायत विकास दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। बैठक सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक पंचायत सरकार भवन में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता मुखिया रिचा देवी जी करेंगे, जबकि पंचायत सचिव सचिव दायित्व निभाएंगे। इस संबंध में जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार बैठक का उद्देश्य महात्मा गांधी के ‘ग्राम स्वराज’ के सपने को साकार करना तथा वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्राप्ति के लिए पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति देना है। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, वार्ड सदस्यों, पंचों, जीविका दीदियों, आशा कार्यकर्ताओं, पंचायत कर्मियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है। बैठक के एजेंडे में पिछले माह लिए गए निर्णयों की समीक्षा, e-Gram Swaraj एवं e-Panchayat पोर्टल पर योजनाओं की प्रगति, वर्तमान एवं आगामी विकास योजनाओं की जानकारी, पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (PAI) के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा, उत्कृष्ट पंचायतों के प्रेरणादायक वीडियो का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक प्रसारण तथा पंचायत की आय बढ़ाने के लिए कर एवं राजस्व संग्रह पर विचार-विमर्श जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। इस कार्यक्रम के लिए सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख, जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। पंचायत प्रशासन ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से समय पर उपस्थित होकर पंचायत के समग्र विकास में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की है।