Local News
बेगूसराय पुलिस की बड़ी सफलता: फरार अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद।
आरपी यादव~बिहार ब्यूरो तेजसबिंदु न्यूज
10 Jun 2026
1.2K Views
बेगूसराय पुलिस की बड़ी सफलता: फरार अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद।
वीरपुर (बेगूसराय): फरार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेगूसराय पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। वीरपुर थाना कांड संख्या 84/26 से संबंधित प्राथमिकी अभियुक्त इब्राहिम अंसारी उर्फ नन्नू (19 वर्ष) को पुलिस ने वीरपुर कोरिया रोड स्थित मठ के समीप से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एक्शन जारी है
इस कार्रवाई का नेतृत्व वीरपुर थाना के थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने किया। छापेमारी दल में अपर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार एवं पुलिस पदाधिकारी ऋषिकेश भारद्वाज सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
बेगूसराय पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिल रही है।