Local News
नौलागढ़ पिकेट के नव नियुक्त प्रभारी अखिलेश कुमार का भव्य स्वागत, कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने पर हुई सार्थक चर्चा
आरपी यादव~बिहार ब्यूरो तेजसबिंदु न्यूज
12 Jun 2026
1.2K Views
नौलागढ़ पिकेट के नव नियुक्त प्रभारी अखिलेश कुमार का भव्य स्वागत, कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने पर हुई सार्थक चर्चा
वीरपुर (बेगूसराय): वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौलागढ़ पिकेट के नव नियुक्त प्रभारी अखिलेश कुमार का स्थानीय लोगों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्हें गमछा ओढ़ाकर तथा मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
मुलाकात के दौरान कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करने, आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में नौलागढ़ क्षेत्र में कानून का राज और अधिक मजबूत होगा तथा आम नागरिकों का पुलिस प्रशासन पर विश्वास बढ़ेगा।
नव नियुक्त पिकेट प्रभारी अखिलेश कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए वक्ताओं ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय ही सुरक्षित, सशक्त और विकसित समाज की आधारशिला है। जब पुलिस और आमजन एक-दूसरे के सहयोगी बनकर कार्य करते हैं, तब समाज में सकारात्मक परिवर्तन, शांति और न्याय का वातावरण स्थापित होता है।
कार्यक्रम का समापन क्षेत्र की खुशहाली, सुरक्षा और बेहतर पुलिस-पब्लिक संबंधों की कामना के साथ हुआ।